Monday , 31 August 2026

नशे में धुत रिक्शा चालक का उत्पात: विकलांग साथी को पीटा, पुलिस से भी भिड़ा—गिरफ्तार

नशे में धुत रिक्शा चालक का उत्पात: विकलांग साथी को पीटा, पुलिस से भी भिड़ा—गिरफ्तार

घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ी सिसवा चौराहे की घटना, शांति भंग व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज

महराजगंज । जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी सिसवा चौराहे पर रविवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत एक रिक्शा चालक ने अपने ही साथी पर बेरहमी से हमला कर दिया।

पीड़ित व्यक्ति विकलांग बताया जा रहा है, जिससे घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 अप्रैल 2026 को लगभग शाम 6 बजे सूचना मिली कि पकड़ी सिसवा निवासी करीब 50 वर्षीय भकोल शर्मा, जो पेशे से रिक्शा चालक हैं और दिव्यांग भी हैं, को उसी क्षेत्र के रहने वाले राम उग्रह द्वारा शराब के नशे में जमकर पीटा जा रहा है।

पुलिस से भी उलझ गया आरोपी

सूचना मिलते ही घुघली थाना पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल विनय कुमार सिंह ने दोनों को अलग कराने का प्रयास किया।

लेकिन आरोपी राम उग्रह का गुस्सा यहीं नहीं थमा—वह पुलिसकर्मी से ही उलझ गया और दुर्व्यवहार करने लगा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को न्यूनतम बल प्रयोग करना पड़ा और आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया गया।

शांति भंग की कार्रवाई

थाना लाकर आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए BNSS की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं पीड़ित भकोल शर्मा की तहरीर के आधार पर थाना घुघली में मुकदमा अपराध संख्या 83/2026 दर्ज कर लिया गया है, जिसमें BNS की धारा 115(2), 351(3), 352 और 324(2) के तहत केस पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …