Sunday , 2 August 2026

ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम का डीएम ने किया त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम का डीएम ने किया त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

महराजगंज। जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट स्ट्रांग रूम के वेयरहाउस/गोदाम का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में त्रैमासिक निरीक्षण किया।

सीसीटीवी पर निगरानी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, विद्युत सुरक्षा, साफ-सफाई एवं सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का गहन जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले कक्ष संख्या-02 में सुरक्षित रखी गई बीयू (बैलेट यूनिट) मशीनों का निरीक्षण किया और मशीनों के रखरखाव एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद डीएम ने स्ट्रांग रूम परिसर में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों की कार्यशीलता की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था 24 घंटे सक्रिय रखी जाए और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का रखरखाव और भंडारण सुनिश्चित किया जाए तथा स्ट्रांग रूम में प्रवेश केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही दिया जाए। उन्होंने गार्डों की तैनाती, विद्युत व्यवस्था, रोस्टरवार कर्मचारियों की ड्यूटी और सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की।

डीएम ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी राजनीतिक दल को किसी प्रकार की शंका हो तो वह तत्काल प्रशासन के संज्ञान में लाए, ताकि उसका समाधान किया जा सके।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार, भाजपा प्रतिनिधि आकाश श्रीवास्तव, आम आदमी पार्टी के पशुपतिनाथ गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सोनू मोदनवाल के साथ अर्जुन पटेल सम्पादक पुलिस मुखबिर न्यूज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गायत्री परिवार ट्रस्ट ने दिव्यांग को भेंट की व्हीलचेयर, वस्त्र व आर्थिक सहायता

मानवता की मिसाल: गायत्री परिवार ट्रस्ट ने दिव्यांग को भेंट की व्हीलचेयर, वस्त्र व आर्थिक …