Monday , 15 June 2026

अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा प्रहार, मिट्टी खनन में लगा ट्रैक्टर-लोडर सीज

अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा प्रहार, मिट्टी खनन में लगा ट्रैक्टर-लोडर सीज

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दि 15. 06.2026को थाना सिंदुरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी के अवैध खनन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर-लोडर वाहन को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

खनन माफिया का हौसला पस्त 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में  उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान ग्राम परसामीर में एक न्यू हॉलैण्ड ट्रैक्टर- लोडर को अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए पकड़ा गया।

पुलिस टीम ने वाहन चालक से वाहन एवं खनन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर वाहन संख्या UP56AQ1924 मट लोडर को थाना परिसर लाकर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया।

खनन विभाग को भेजी थी रिपोर्ट 

पुलिस द्वारा मामले की पृथक आख्या तैयार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भी रिपोर्ट भेज दी गई है। प्रशासन का कहना है कि जनपद में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार, कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार एवं कांस्टेबल आदर्श सिंह शामिल रहे।

 

अर्जुन पटेल सम्पादक पुलिस मुखबिर न्यूज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, बरामदे में गमछे के फंदे से लटका मिला शव

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, बरामदे में गमछे के फंदे से लटका मिला शव …