inspection: औचक निरीक्षण में फरेंदा थानाध्यक्ष पर नाराज हुए एसपी
सोनू मोदनवाल
inspection: महराजगंज,जनपद में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी के
प्रयास लगातार जारी है, अपराध रोकथाम के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने फरेंदा थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परिसर में पुराने फर्नीचर व गंदगी देख कर नाराजगी जाहिर किए।
शीघ्र पुराने फर्नीचर बदलने को कहा
उन्होंने शीघ्र पुराने फर्नीचर बदलने व थाना के दीवार पर लिखे नाम को आधुनिक बनाने की बात कही।
पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर,जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस
inspection:सीसीटीवी कैमरे, बंदीगृह, भोजनालय आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया।
थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, आइजीआरएस रजिस्ट्रर,
हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया।
एसपीन देखा थाने की ववस्था
थाने का हवालात चेक करते हुए साफ-सफाई की स्थिति आदि को देखा गया।
थानों पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया गया
उन्होंने कहा कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें।
inspection: बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी गण को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर
वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहने व क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा
शिकायतों का विधि के अनुसार निस्तारण का निर्देश
आमजन के शिकायतों का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करने हेतु हिदायत दिया गया।
आगामी त्योहारों के संबंध में जो भी आदेश निर्देश निर्गत की किए जाते हैं
उनका समयबद्ध तरीके से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक को निर्देशित किया।
इससे पहले एसपी और डीएम ने जेल को निरीक्षण किया था और जिम का भी उद्घाटन किया था,
inspection: जिससे कैदियों का सिलसिला लगातार जारी हैं।
PM News 18 Hindi News Website
