DM:डीएम ने किया गोसदन का निरीक्षण
DM: महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गोसदन मधवलिया का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गोशेड, गोकास्ट व वर्मी कंपोस्ट निर्माण का कार्य देखा।
उन्होंने परिसर में नियमित रूप से साफ–सफाई कराने का निर्देश दिया।
गोशाला में विद्युत ट्यूबवेल
उन्होंने गोशालाओं में विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए भी निर्देशित किया।
उन्होंने गोशाला में विद्युत ट्यूबवेल के स्थान पर सोलर ट्यूब लगवाने के लिए कहा
DM: गोसदन में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की दशा में भी जलापूर्ति बाधित न हो
उन्होंने गोसदन की भूमि पर सोलर प्लांट लगवाने हेतु कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया।
गोसदन में वर्मी कंपोस्ट
जिलाधिकारी ने गोसदन में वर्मी कंपोस्ट और गोकास्ट निर्माण का काम भी देखा।
DM: जिलाधिकारी ने गोसदन को होने वाली आय की जानकारी ली।
सीवीओ महराजगंज ने बताया कि गोसदन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कुल 143 कुंतल गोकाष्ठ का निर्माण किया गया है।
अबतक समूह द्वारा 93 कुंतल गोकाष्ठ की बिक्री ₹ 500/कुंतल की दर से की गई है।
गोसदन की आय
जबकि महिला स्वयं सहायता समूह को ₹ 37200/- की आय हुई है।
DM: गोसदन में अबतक कुल 550 कुंतल वर्मी कंपोस्ट का निर्माण स्वयं सहायता समूह द्वारा किया गया है।
उन्होंने कहा कि कुल 342 कुंतल कंपोस्ट की बिक्री से गोसदन को ₹ 48000/-
जानकारी के मुताबिक समूह को ₹ 179772/- की आय प्राप्त हुई है।
गोसदन में निर्मित उत्पादों का बेहतर मार्केट
डीएम ने कहा कि गोसदन में निर्मित उत्पादों को और बेहतर मार्केट लिंकेज प्रदान करवाने का प्रयास करें।
DM: इसके उपरांत उन्होंने भूसा, हरा चारा आदि की स्थिति को देखा और निर्देश दिया।
पशुओं को हरे चारे की और बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु हरे चारे का उत्पादन बढ़ाएं।
उन्होंने रेंजर मधवलिया को निर्देशित किया कि गोसदन की भूमि पर बांस का रोपण कराएं
गोसदन को अतिरिक्त आय प्राप्त
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि गोसदन की व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी प्रयास करें
उन्होंने कहा कि ऐसा काम गोसदन को आत्मनिर्भर बन सके और न सिर्फ अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति अपने संसाधनों से कर सके,
गोसदन स्थित शिव मंदिर में पूजन
डीएम ने गोसदन स्थित शिव मंदिर में पूजन अर्चन किया
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने गोसदन स्थित शिव मंदिर में पूजन अर्चन किया
और परिसर में पीपल के पौधे का रोपण कर लोगों को वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।
DM: निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी निचलौल श्री नंद प्रकाश मौर्या, सीवीओ डॉ हौसला प्रसाद,
बीडीओ निचलौल सुश्री शमा सिंह, तहसीलदार निचलौल श्री अमित सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
PM News 18 Hindi News Website
