Kabaddi: पोखरभिंडा गांव में नाग पंचमी पर कबड्डी प्रतियोगिता
Kabaddi:हरखपुरा और पोखरभिंडा की टीम बनी विजेता, ग्रामीणों में उत्साह
Kabaddi: महराजगंज: जनपद के पोखरभिंडा गांव में नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया प्रतियोगिता में कई गांवों की टीमें शामिल हुईं।
कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
Kabaddi: हरखपुरा और पोखरभिंडा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
कबड्डी के रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे मैदान में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण खेलों को बढ़ावा मिलता है।
युवाओं में खेल के प्रति रुचि
नाग पचमी के पावन अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता में युवाओं में खेल के प्रति रुचि जागती है।
विजेता टीमों को स्मृति चिन्ह और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।
Kabaddi: कार्यक्रम के आयोजकों ने आगे भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।
PM News 18 Hindi News Website
