Problem:मोहनपुर गांव में सड़क पर जमा गंदा पानी बना परेशानी का सबब, स्कूली बच्चों को उठाकर पार करा रहे ग्रामीण
Problem: महाराजगंज | मिठौरा ब्लॉक
मिठौरा ब्लॉक के अंतर्गत मोहनपुर गांव की सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि स्कूली बच्चों को ग्रामीण कंधे पर उठाकर स्कूल पहुँचाने को मजबूर हैं।
बरसात में खोली विकास की पोल
Problem: गांव की मुख्य सड़क पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण नालियों का गंदा पानी पूरे रास्ते में फैल गया है।
इससे राहगीरों, खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को बड़ी दिक्कतें हो रही हैं।
क्या बोल रहे ग्रामीण
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायत दी गई,
लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। बरसात के मौसम में समस्या और बढ़ गई है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।
जिला प्रशासन से मांग
Problem: ग्रामीणों ने बताया कि नाली के अभाव में हल्की बरसात हो जाने के बाद
पानी सड़क पर पसर रहा है पानी को निकलने का कोई साधन नहीं है
Problem: यही कारण है कि पानी सड़क पर जमा होकर लोगों के लिए संकट बना है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
PM News 18 Hindi News Website

