SAD:नहीं रहे दिग्विजय नाथ त्रिपाठी, क्षेत्र में शोक की लहर
शिकारपुर में शोक सभा आयोजित
SAD: महराजगंज,शिकारपुर, 3 अगस्त — ग्राम सभा परसा गिदही निवासी वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक दिग्विजय नाथ त्रिपाठी का हाल ही में निधन हो गया।
उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
SAD: रविवार को शिकारपुर चौराहे पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
SAD: सभा में mk Dubey ने कहा कि दिग्विजय नाथ त्रिपाठी के समाजसेवा, शिक्षा और ग्रामीण विकास में योगदान को याद किया जाएगा।
SAD: बिपिन सिंह ने कहा कि उनका सादा जीवन और उच्च विचार हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
पत्रकार कैलाश सिंह ने कहा कि त्रिपाठी समाज के ऐसे व्यक्ति थे जो शिक्षक के रूप में समाज को नई दिशा में आईना का काम किया।
उन्होंने जल के भी समाज में प्रकाश के लिए दीपक का काम कया।
अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस मौके पर दुर्गेश गुप्ता,कैलाश सिंह,सोनू मोदनवाल,श्याम सुंदर, मारकंडे द्विवेदी, दीपक, संदीप, शेषनाथ आदि मौजूद रहे।
PM News 18 Hindi News Website
