Monday , 31 August 2026

Development: सिसवां, मिठौरा और घुघली ब्लॉक के गांवों में विकास कार्यों के नाम पर बड़ा खेल 

Development: सिसवां, मिठौरा और घुघली ब्लॉक के गांवों में विकास कार्यों के नाम पर बड़ा खेल 

कागज पर योजनाएं, धरातल पर सन्नाटा

जल्द आ रहा है ग्राउंड रिपोर्ट 

Development: महराजगंज। जिले के सिसवां, मिठौरा और घुघली ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांवों में विकास कार्यों के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार सामने आ रहा है।

फर्म मालिक और ग्राम पंचायत सचिवों की सांठगांठ

जानकारी के मुताबिक यहां फर्म मालिक और ग्राम पंचायत सचिवों की सांठगांठ से विकास योजनाएं

सिर्फ कागजों पर पूरी कर ली जा रही हैं, जबकि ज़मीन पर हालात जस के तस बने हुए हैं।

Development: ग्रामीणों की मानें तो गांवों में सड़क निर्माण, नाली सफाई, खड़ंजा,

विज्ञापन के नाम पर भी बड़ा खेल

जिले भर में विकास कार्यों का टेंडर में भी बड़ा खेल सामने आया है ।

सरकार एक तरफ योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है लेकिन यहां तो फोटो खिंचवाना आम बात बन गया है

टेंडर के नाम पर बड़ा खेल

सूत्रों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया भी पूरी तरह दिखावटी बन चुकी है। फर्जी फर्मों को मनमाने तरीके से टेंडर दिए जाते हैं,।

Development: सही माने तो वास्तविक प्रतिस्पर्धा को दरकिनार कर दिया जाता है।

कई मामलों में एक ही व्यक्ति की दो-तीन फर्मों को अलग-अलग नामों से टेंडर देकर काम की बंदरबांट की जा रही है।

कागज में विकास, जमीन पर भ्रष्टाचार

कागजी घोड़े दौड़ाकर लाखों का भुगतान कर दिया गया, लेकिन जमीनी सच्चाई ये है ।

Development: गांवों में अभी भी कीचड़ और टूटी सड़कें विकास का मज़ाक उड़ाती नजर आती हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि योजनाओं के नाम पर सिर्फ बोर्ड लगा दिए जाते हैं।

प्रशासन मौन, ग्रामीण नाराज़

यह पूरा खेल ग्राम सचिव, ब्लॉक कर्मियों और कुछ ठेकेदारों की मिलीभगत से चल रहा है।

सामुदायिक भवन मरम्मत और शौचालय जैसी योजनाओं के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान किया गया है,

लेकिन इन योजनाओं की कोई भी झलक जमीनी स्तर पर नहीं दिख रही।

सूत्रों की माने तो कागज़ों में फर्मों के जरिए भुगतान तो हो गया, लेकिन काम कहीं नजर नहीं आता।

“जेब में फर्म, काम में जीरो”

सूत्रों का कहना है कि कई फर्म सिर्फ कागजों पर पंजीकृत हैं।और उन्हीं के नाम पर भुगतान किया जा रहा है।

पंचायत सचिवों और फर्म संचालकों की मिलीभगत से गांव-गांव में भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है।

जनता का फूटा गुस्सा

स्थानीय ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर विरोध जताते हुए कहा कि “सरकार पैसा भेज रही है,

लेकिन हमारे गांव में उसका कोई उपयोग नहीं हो रहा। सबकुछ सिर्फ रजिस्टर में दर्ज है, जमीन पर कुछ भी नहीं।”

जांच की उठी मांग

Development: अब क्षेत्रीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इन ब्लॉकों में कराए गए

विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …