Friday , 27 November 2026

पटेल चौराहा बना राष्ट्रभक्ति का संगम, लौह पुरुष के जयकारों से गूंजा पूरा इलाका

पटेल चौराहा बना राष्ट्रभक्ति का संगम, लौह पुरुष के जयकारों से गूंजा पूरा इलाका

 

151वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि; युवाओं से एकता और अखंडता के मार्ग पर चलने की अपील 

महराजगंज। रामपुर मोड़ स्थित पटेल चौराहा रविवार को लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

जयंती समारोह में उमड़े जनसैलाब ने सरदार पटेल के जयकारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नवनीता पटेल ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की अद्वितीय मिसाल है।

आजादी के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने मजबूत और अखंड भारत की नींव रखने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। यही कारण है कि देश उन्हें सदैव लौह पुरुष के रूप में याद करता रहेगा।

वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता के बाद थे। देश की मजबूती केवल सीमाओं से नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और नागरिकों के सामूहिक संकल्प से बनती है। युवाओं को जाति, धर्म और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।

मुख्य अतिथि नवनीता पटेल ने अपने संबोधन में सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

आयोजन में संरक्षक रामाज्ञा चौधरी, अध्यक्ष गौरीशंकर पटेल और आयोजक मकेश्वर चौधरी की प्रमुख भूमिका रही।

इस अवसर पर सरवन पटेल, अरुण पटेल, मनोज चौधरी, गुलराज चौधरी, ब्रह्मानंद पटेल, अतुल पटेल, अशोक पटेल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …