Friday , 27 November 2026

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया डॉ. शांति शरण मिश्र का भव्य स्वागत

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया डॉ. शांति शरण मिश्र का भव्य स्वागत एवं सम्मान

 

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बनने पर दी शुभकामनाएं, शिक्षक समाज में संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

 

महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश का सहसंयोजक नियुक्त किए जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला प्रमुख एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शांति शरण मिश्र का विद्यार्थी परिषद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें नए दायित्व की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. मिश्र को उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन किया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया है।

सम्मान समारोह में डॉ. शांति शरण मिश्र ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उनके सार्वजनिक जीवन की आधारशिला रही है। परिषद के कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने ज्ञान, शील और एकता के आदर्शों को आत्मसात किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में वह पार्टी एवं संगठन के लिए पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

शिक्षक प्रकोष्ठ के नए दायित्व के माध्यम से उत्तर प्रदेश के शिक्षक समाज के बीच भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं संगठन को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री दीपक पटेल, बस्ती विभाग के विभाग संगठन मंत्री रामरमन, पूर्व जिला प्रमुख मयंक मणि त्रिपाठी, प्रभात पटेल, मिथलेश एवं दीपक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मिश्र को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …