67 साल पुराने श्री राम जानकी मंदिर का होगा कायाकल्प
मंगल गीतों के बीच गर्भगृह की नई नींव रखी गई
महराजगंज । सदर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा दरौली के टोला अजमतपुर में स्थित ऐतिहासिक श्री राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को विधि-विधान और भक्ति भाव के साथ किया गया।
भूमि पूजन कर नई नींव शुरू
वर्षों पुराने हो चुके मंदिर के गर्भगृह के पुनर्निर्माण हेतु भूमि पूजन कर नई नींव डाली गई।
इस पावन अवसर पर गांव की महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में रघुवंश सिंह, रामचंद्र यादव, जयराम, राम दुलारे, गोविंद यादव, शंभू जायसवाल, इंदल यादव , रामसजन,रंजित यादव,घनश्याम, रविंदर यादव,मोहन,जोखू प्रजापति,दीनानाथ यादव हरिलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
मंदिर का इतिहास भी काफी गौरवशाली
मंदिर का इतिहास भी काफी गौरवशाली रहा है। वर्ष 1959 में स्व .श्री श्री महंत राम जी दास द्वारा भिक्षाटन कर इस मंदिर का निर्माण कराया गया था। समय के साथ यह मंदिर जर्जर हो गया, जिसके चलते अब इसके जीर्णोद्धार की आवश्यकता महसूस की गई।
वर्तमान में मंदिर की देखरेख श्री महंत उदित दास जी द्वारा की जा रही है, जो नियमित रूप से पूजा-अर्चना, साफ-सफाई एवं रख-रखाव का कार्य संभालते हैं।
गर्भगृह निर्माण का कार्य शुरू
मंदिर के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी महंत राम जी दास के पुराने शिष्य अशोक जायसवाल ने अपने कंधों पर उठाते हुए गर्भगृह निर्माण का कार्य शुरू कराया है।
गांव के श्रद्धालुओं और भक्तजनों का भी इस पुनीत कार्य में भरपूर सहयोग मिल रहा है।
ग्रामवासियों का कहना है कि मंदिर के जीर्णोद्धार से न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज
PM News 18 Hindi News Website
