Sunday , 30 August 2026

पॉलिटेक्निक के सामने भड़की आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

पॉलिटेक्निक के सामने भड़की आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया

नंदलाल गुप्ता की रिपोर्ट

पुरैना महराजगंज। जिले के पुरैना चौराहा से निचलौल मार्ग पर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक घनघोर बाग में भीषण आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फौरन पहुंची घुघली पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही घुघली थाना अध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरी टीम के साथ आग बुझाने में जुट गए।

वहीं सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की।

पुलिस व दमकल टीम की अहम भूमिका

काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान पुलिस की सक्रियता और तत्परता साफ तौर पर देखने को मिली, वहीं दमकल टीम ने भी अहम भूमिका निभाई। ग्रामीणों के सहयोग से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन समय रहते आग बुझ जाने से किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …