Saturday , 1 August 2026

यूपी के  डेढ़ लाख युवाओं को Rojgar दिलाएगा कौशल विकास

यूपी के  डेढ़ लाख युवाओं को Rojgar दिलाएगा कौशल विकास

Rojgar:ये रोजगार एक साल में दिया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग जिलों में मिशन की ओर से

युवाओं के लिए अच्छी खबर 

एक के बाद एक जिले स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

रोजगार मेलों में ही कम्पनियों और चयनित युवाओं के बीच नियुक्ति के लिए करार भी कराए जाएंगे।

मेलों में शिरकत करने के लिए युवाओं को पहले से ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन Rojgar  ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार की है।

जिसे अगले वर्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह से अमली जामा पहनाया जाएगा।

रोजगार मेलों का आयोजन

इन रोजगार मेलों का आयोजन मेलों में वही युवा भाग ले सकेंगे जो हाईस्कूल पास होने के साथ-साथ

आईटीआई के फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर,

इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक

इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और इंट्रूमेंट मैकेनिक ट्रेड से वर्ष 2023 या 2024 में उत्तीर्ण हुए हों।

इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तय की गई है।

इस प्रकार से सबसे अधिक लाभ आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा।

कार्ययोजना में कौशल विकास मिशन के साथ-साथ मुख्यमंत्री मिशन Rojgar योजना को भी जोड़ा गया है।

इससे मेलों में पंजीकृत अधिक से अधिक आईटीआई पास युवा रोजगार पा सकेंगे।

डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार

बताया जाता है कि फिलहाल डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है

लेकिन जरूरत पड़ी तो इसकी संख्या में और इजाफा भी किया जाएगा।

दो माह पूर्व सात जिलों में मेलों के माध्यम से युवाओं को दिए गए Rojgar

बीते अगस्त से सितम्बर के बीच मिशन के सहयोग से सात अलग-अलग जिलों में Rojgar मेले का आयोजन

रोजगार मेलों का आयोजन

आयोजित किये गए थे, जिनमें 47 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाया गया था।

मिशन रोजगार मेलों का आयोजन के तहत इन मेलों का आयोजन मेलों का आयोजन अम्बेडकर नगर, अयोध्या,

मुजफ्फरनगर, मैनपुरी, अलीगढ़ मिर्जापुर तथा मुरादाबाद में अलग तिथियों में किया गया था,

100 से अधिक स्टॉल

जिनमें राष्ट्रीय-बहुराष्ट्रीय एवं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की ओर से 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए।

जिनमें से ज्यादातर नौजवानों को मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, टेलीकॉम,

हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन और आईटी जैसे सेक्टर में जॉब मिला।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

सावन के पहले दिन जी.डी. नेशनल स्कूल में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

सावन के पहले दिन जी.डी. नेशनल स्कूल में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी …