SCAM:भ्रष्टाचारियों ने सरकारी धन को बना डाला एटीएम, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
सिसवा ब्लाक के ग्राम बरियारपुर में बिना कार्य कराये सरकारी धन का बंदरबांट का मामला
बरियारपुर में खुला घोटाले का पिटारा, अफसरों की मिलीभगत से हुआ खेल!
बिना पसीना बहाए निकली मनरेगा की करोड़ों की रकम! ग्रामीण भड़के
बरियारपुर बरवा दिगम्बर में मनरेगा लूटकांड, जांच की मांग पर अड़े ग्रामीण
सरकारी खजाने पर डाका! मनरेगा में फर्जीवाड़ा उजागर
पूर्व में दिये गये शिकायती पत्र पर नहीं हुई जांच, ग्रामीणों ने पुन: डीएम को पत्र देकर जांचकराकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग किया
मनरेगा घोटाला
महराजगंज । सिसवा ब्लाक के ग्राम सभा बरियारपुर बरवा दिगम्बर में मनरेगा योजना में बिना कार्य कराये ही फर्जी तरीके से भुगतान कराकर सरकारी धन का बंदरबांट करने के मामले में कार्यवाही न होने पर पुन: ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।
ग्रामीणों ने डीएम को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि सिसवा ब्लाक के ग्राम सभा बरियारपुर बरवा दिगम्बर के ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन के दुरूपयोग एवं बिना कार्य कराये भुगतान कर सरकारी धन का बंदरबांट करने के मामले में 23 जुलाई 2025 को तत्कालीन डीएम को दिया गया था।
इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी ने डाक से भेजा गया पत्र मिला। जिसमें शिकायतकर्ता को संबंधित विभाग को पुन: शपथ पत्र के माध्यम से अवगत कराना सुनिश्चित किया गया।
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से पूर्व में दिये गये प्रार्थना पत्र पर सभी आरोपों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये सरकारी धन का किये गये बंदरबांट की रिकवरी कराया जाय। इस दौरान शिकायतकर्ता के साथ तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
गांव में राज्य वित्त से हुये कार्यो पर पांच विन्दुओं पर मांगी गयी सूचना
महराजगंज । सिसवा ब्लाक के ग्राम सभा बरियापुर उर्फ बरवा दिगम्बर निवासी बिरझन पुत्र स्व. वंशराज ने 28 अगस्त को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजकर बरियारपुर गांव में राज्य वित्त से कराये गये कार्यो से संंबंधित पांच विन्दुओं पर सूचना मांगी है।
डीपीआरओ ने नोटिस जारी कर शिकायतकर्ता से मांगी नोटरी शपथ पत्र
महराजगंज । सिसवा ब्लाक के ग्राम सभा बरियारपुर में मनरेगा योजना में हुये भ्रष्टïाचार की शिकायत पत्र मिलने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है।
उन्होंने कहा है कि नोटरी शपत्र प्रस्तुत करने के उपरांत निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण जांच प्रक्रिया की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही उन्होंने कहा है कि यदि भविष्य में नोटरीशपथ युक्त शिकायती पत्र वापस लिया जाता है तो शिकायतकर्ता के विरूद्घ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।
PM News 18 Hindi News Website


