Dead Body: तालाब से मिलीं दो सहेलियों की लाशें, गांव में मचा हड़कंप
घुघली थाना क्षेत्र के मटकोपा गांव की घटना, पुलिस जांच में जुटी
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के मटकोपा गांव में रविवार की शाम उस समय कोहराम मच गया जब गांव के तालाब से दो सहेलियों की लाशें Dead Body: बरामद हुईं।
मृतकों की पहचान नीता साहनी (18 वर्ष), पुत्री झिंगुरी साहनी और कहकसा खातून (19 वर्ष), पुत्री अलाउद्दीन निवासी मटकोपा के रूप में हुई है।
परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें Dead Body: मृत घोषित कर दिया।
गांव में पसरा मातम
अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घर के दरवाजे से लेकर गली-मोहल्लों तक सिर्फ चीख-पुकार और विलाप सुनाई देने लगा।
नीता और कहकसा की गहरी दोस्ती पूरे गांव में मिसाल मानी जाती थी। दोनों हमेशा साथ दिखाई देती थीं। मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ तालाब और अस्पताल दोनों जगह उमड़ पड़ी।
कैसे हुई मौत, रहस्य बरकरार
परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों सहेलियां रविवार शाम अचानक लापता हो गई थीं। काफी खोजबीन के बाद उनकी लाश तालाब में दिखाई दी।
फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। डूबने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
पुलिस ने संभाली कमान
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कस्बा घुघली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने Dead Body: शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्टता होगी। साथ ही पुलिस ने गांव में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
गांव में दहशत और सवाल
इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक ही गांव की दो सहेलियों का इस तरह तालाब से मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है।
गांव के लोग इसे किसी अनहोनी से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, परिवारजन सदमे में हैं और बार-बार यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर दोनों बेटियों के साथ ऐसा कैसे हुआ।
PM News 18 Hindi News Website
