त्याग और तपस्या से ही राष्ट्र मजबूत होता है : संत सम्मेलन में गूंजा संदेश
जोगिया मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, संत रामचेतन दास की पुण्यतिथि पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा
संत रामचेतन दास की 23वीं पुण्यतिथि पर गूंजा भक्ति और एकता का संदेश
संतों की साधना से समाज को मिला सहारा : जोगिया मठ संत सम्मेलन
जोगिया मठ पर ब्रह्मलीन संत रामचेतन दास की 23वीं पुण्यतिथि पर संत सम्मेलन आयोजित
Religion: महराजगंज। जोगिया के ब्रह्म स्थान मठ पर ब्रह्मलीन संत रामचेतन दास की 23वीं पुण्यतिथि पर भव्य संत सम्मेलन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
इस मौके पर देश-प्रदेश से आए अनेक संत महात्माओं ने संत सभा को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संतों की त्याग और तपस्या से ही राष्ट्र और समाज को मजबूती मिली है।
संत परंपरा भारतीय संस्कृति की रीढ़ है, जिसने हमेशा समाज को एकजुट कर सद्भाव का संदेश दिया है।
भव्य संत सम्मेलन में श्रद्धा और भक्ति का हुआ संगम
इस अवसर पर संत रामचेतन दास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मठ परिसर गगनभेदी नारों और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर संत महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया।
देश व समाज का कुशल मार्गदर्शक होता है साधु संत..रामनयन दास
भक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनयन दास रामायणी ने कहा कि साधु संत देश व समाज का कुशल मार्गदर्शक होता है।
सभी के कल्याण के लिए कार्य संत समाज ही करता है। संत समाज से विमुख होकर कोई देश व समाज सुख, शांति और समृद्धि स्थापित नहीं कर सकता।
संतो की त्याग और तपस्या से ही राष्ट्र व समाज को मजबूती मिलती है
जोगिया के ब्रह्म स्थान मठ पर पूर्व महंत एवम ब्रह्मलीन संत रामचेतन दास के 23 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित संत सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संतो की त्याग और तपस्या से ही राष्ट्र व समाज को मजबूती मिली है।
रावत मंदिर अयोध्या के महंत राममिलन दास ने कहा कि संत अपने लिए कुछ नहीं करता, जो करता है वह समाज और परोपकार के लिए करता है।
चंद्रकेशव ने कहा कि समाज में जो कुछ सकारात्मक परिवर्तन आया है, वह निश्चय ही संतो की त्याग और तपस्या है। संतों ने देश के लिए जीना सिखा है।
सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा-बालक दास
विश्व हिंदू महा संघ के प्रांतीय मंत्री बालकदास ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा। सनातन धर्म मजबूत होगा तो हिन्दू भी मजबूत होगा।
पूर्व चेयरमैन बीरेंद्र सिंह ने महंत बालक दास की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह निरंतर मठ और हिन्दू समाज के लिए कार्य कर रहे हैं।
अमृत सरोवर पर साधु संतों ने पंच पल्लव रोपित किया
इस अवसर पर अमृत सरोवर पर साधु संतों ने पंच पल्लव रोपित किया। संत सभा के बाद सभी लोग बाबा रामचेतन दास के समाधि पर दीपांजलि और पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात आयोजित भंडारा में भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, प्रमुख संघ के जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, विष्णुदेव उपाध्याय, महामंडलेश्वर बलराम दास,
घनश्याम दास, उमेश दास, बीरेंद्र दास त्यागी, सुरेश तिवारी, रामानुज पाठक, संजय वर्मा, नाग बाबा, श्याम सुंदर दास शास्त्री, नरेंद्र पाल, अनिल मिश्र, गणेश अग्रवाल, विश्वामित्र पांडेय उपस्थित रहे।
PM News 18 Hindi News Website
