एक बार फिर सिसवा की जनता ने रचा इतिहास, जन समूह देख भावुक हो गए प्रदेश अध्यक्ष
Politics:महराजगंज की धरती पर इतिहास रच गया: सामाजिक कार्यकर्ता, धीरेंद्र प्रताप सिंह बने भाजपा अध्यक्ष के प्रथम आगमन के सशक्त सूत्रधार
महराजगंज,शिकारपुर महराजगंज की ऐतिहासिक भूमि एक बार फिर राजनीतिक इतिहास की साक्षी बनी गयी।
जब भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर सिसवा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने जनसमर्थन का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर भव्य स्वागत किया।
उत्साह का माहौल
भाजपा अध्यक्ष के पहले आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। जगह-जगह स्वागत द्वार, पार्टी झंडे, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच आयोजित कार्यक्रम ने इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
इस पूरे आयोजन की कमान धीरेंद्र प्रताप सिंह ने संभाली, जिनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और आम जनता का सैलाब उमड़ पड़ा।
धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक Politics दल नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का अभियान है।
उन्होंने भाजपा अध्यक्ष के प्रथम आगमन को महराजगंज के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। अनुशासित और जोशीले स्वागत ने यह स्पष्ट कर दिया कि
जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है
सिसवा ब्लॉक ही नहीं, बल्कि पूरे महराजगंज जिले में पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि
धीरेंद्र प्रताप सिंह की सक्रिय भूमिका और सामाजिक जुड़ाव ने इस आयोजन को केवल स्वागत कार्यक्रम तक सीमित न रखकर एक शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया। Politics यह आयोजन आने वाले समय में जिले की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत भी दे गया।
PM News 18 Hindi News Website
