Tuesday , 14 July 2026

Political:सीएम योगी के बयान पर चंद्रशेखर ने पढ़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे का दिया नारा 

Political:सीएम योगी के बयान पर चंद्रशेखर ने पढ़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे का दिया नारा 

Political:उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के बंटेंगे तो कटेंगे बयान पर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष

Political चंद्रेशखर आजाद ने पढ़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे, साथ-साथ चलेंगे का नारा दिया।

सीएम योगी पर समाज को बांटने का आरोप लगाया चंद्रशेखर ने बंटेंगे तो कटेंगे का नारा बुलंद करते हैं।

समाज को कौन बांट रहा है।

वह मंच से ही हरिजन और गैर हरिजन की बातें करते हैं। योगी बताएं कि समाज को कौन बांट रहा है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि हमारा नारा है ‘पढ़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे, साथ-साथ चलेंगे’।

फतेहपुर जाते वक्त कानपुर सेंट्रल पर बातचीत के दौरान चंद्रशेखर ने कहा कि ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य समेत

जातियों के आधार पर हमें किसने बांटा। जातियों में भी उपजातियां और गोत्र। ये किसने बांटा? कहा कि

जिन लोगों ने व्यवस्था बनाई, उन्हीं ने बांटा है। बंटे हैं तो सच में इस व्यवस्था से कटते थे।

हमने जुर्म सहा है

तो भी मरते थे, बिना अधिकार के रहते थे। जुर्म सहते थे, अभी भी सहते हैं।

सीएम को अपनी पार्टी से मतलब है। उनकी लालसा है कि उनकी राजनीतिक चीजें आगे बढ़ती रहें।

Political उनकी पार्टी आगे बढ़ती रहे। उन्हें समाज, देश और प्रदेश से कोई वास्ता नहीं है।

चुनाव न्याय और अन्याय 

सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव पर पूछे गए सवाल पर कहा कि मेरी तो कुछ राजनीतिक मजबूरियां हैं।

क्षेत्र की जनता तय करे कि वह पीड़िता एवं सीसामऊ क्षेत्र की प्रत्याशी नसीम सोलंकी के साथ है या

तानाशाह भाजपा के साथ है। यह चुनाव न्याय और अन्याय का है। जनता सब जानती है,

Political खुद ही तय करेगी। नसीम को अकेला छोड़ना सही नहीं है।

साजिनश मांकन खारिज किया गया

उन्होंने कहा कि सीसामऊ उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी का नामांकन साजिश के तहत खारिज कराया गया है।

मेरा मानना है कि जिस तरह से टिकट का वितरण हुआ था तो भाजपा के लोग डर गए।

हार के डर से हमारे प्रत्याशी का पर्चा निरस्त करा दिया गया। हम इन चीजों से डरने वाले नहीं हैं।

 हमारे ऊपर ट्रेन में पथराव हुआ

सांसद ने कहा कि वंदेभारत एक्सप्रेस से कानपुर के लिए सवार हुआ था।

ट्रेन जैसे ही 7.22 बजे कमालपुर (बुलंदशहर) स्टेशन को पार कर रही थी।तभी ट्रेन पर गोलियों की तरह

ताबड़तोड़ पथराव हुआ। दो सीट आगे के यात्री के शीशे पर पत्थर लगा तो वह चकनाचूर हो गया।

Political चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि यह पथराव मुझे निशाना बनाकर किया गया है।

देश की संपत्ति की रक्षा

वह सी-3 कोच में सफर कर रहे थे। सांसद ने एक्स पर पोस्ट किया कि जो लोग पत्थर फेंकते हैं

पर वे लोग एक नागरिक के कर्तव्य का पालन करें। रेल राष्ट्र की संपत्ति है।

देश की संपत्ति की रक्षा करना एक जिम्मेदार नागरिक का अधिकार है।

रेल मंत्री और राजकीय रेलवे पुलिस व सुरक्षा बल से मांग करता हूं कि इस पर कार्रवाई करें।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

Election :पंचायत चुनाव की आहट से गांवों में गूंजा सियासी शोर

 Election:पंचायत चुनाव की आहट से गांवों में गूंजा सियासी शोर भाभी प्रत्याशी मैदान में—मतदाता बोले: …