Saturday , 30 May 2026

Navratri मा‌ भगवती की उपासना का महापर्व नवरात्रि 

Navratri मा‌ भगवती की उपासना का महापर्व नवरात्रि 

नवरातन के पवित्र पक्ष में मां भगवती की उपासना का महापर्व नवरात्रि की महाअष्टमी व महानवमी के दिन पूजा-पाठ, हवन के साथ कन्या पूजन भी किया जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि में हवन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। यूं तो नवरात्रि के नौ दिनों में से किसी भी दिन हवन किया जा सकता है लेकिन अष्टमी व नवमी तिथि को इसका विशेष महत्व है। इस समय शारदीय नवरात्रि चल रही है। दृग पंचांग के अनुसार इस साल अष्टमी और नवमी एक ही दिन यानी 11 अक्टूबर को है। आइए जानते हैं, घर में हवन कैसे करें…

               जाने क्या है हवन विधि

प्रात: जल्दी उठ जाना चाहिए।  स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ- स्वच्छ वस्त्र पहन लें।  शास्त्रों के अनुसार हवन के समय पति- पत्नी को साथ में बैठना चाहिए।किसी स्वच्छ स्थान पर हवन कुंड का निर्माण करें। हवन कुंड में आम के पेड़ की लकड़ी और कपूर से अग्नि प्रज्जवलित करें।

हवन कुंड में सभी देवी- देवताओं के नाम की आहुति दें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कम से कम 108 बार आहुति देनी चाहिए। आप इससे अधिक आहुति भी दे सकते हैं।  हवन के समाप्त होने के बाद आरती करें और भगवान को भोग लगाएं। इस दिन कन्या पूजन का भी विशेष महत्व होते हैं। आप हवन के बाद कन्या पूजन भी करवा सकते हैं।

जाने क्या है हवन साम्रगी

आम की लकड़ियां, बेल, नीम, पलाश का पौधा, कलीगंज, देवदार की जड़, गूलर की छाल और पत्ती, पापल की छाल और तना, बेर, आम की पत्ती और तना, चंदन का लकड़ी, तिल, कपूर, लौंग, चावल, ब्राह्मी, मुलैठी, अश्वगंधा की जड़, बहेड़ा का फल, हर्रे, घी, शक्कर, जौ, गुगल, लोभान, इलायची, गाय के गोबर से बने उपले, घी, नीरियल, लाल कपड़ा, कलावा, सुपारी, पान, बताशा, पूरी और खीर।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

खरमास खत्म, खुशियों की एंट्री—सतुवानी संक्रांति का उल्लास

सतुवानी संक्रांति: नई फसल का उत्सव, गर्मी से राहत और आस्था का संगम खरमास खत्म, …