Saturday , 30 May 2026

कीटनाशक से गिट्टी-बालू तक सप्लाई का खेल, आखिर कहां है ‘अंश इंटरप्राइजेज

कीटनाशक से गिट्टी-बालू तक सप्लाई का खेल, आखिर कहां है ‘अंश इंटरप्राइजेज

कही अंश इंटरप्राइजेज की दुकान जेब में तो नहीं

महराजगंज । जनपद में इन दिनों “अंश इंटरप्राइजेज” नाम की कथित फर्म चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक इस फर्म के नाम पर कीटनाशक से लेकर गिट्टी, बालू, कॉपी-किताब समेत कई सामानों की सप्लाई कागजों में दिखाई जा रही है, जबकि मौके पर दुकान का कहीं कोई स्पष्ट अस्तित्व नजर नहीं आ रहा है।

जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी विभागों में इस फर्म के नाम से लगातार बिल पास हो रहे हैं और सरकारी धन धड़ल्ले से निकाला जा रहा है।

कहीं कागजी खेल तो नहीं 

हैरानी की बात यह है कि जब फर्म के प्रोपराइटर से संपर्क करने की कोशिश की गई तो न तो प्रोपराइटर मौके पर मिले और न ही इंटरप्राइजेज की कोई सक्रिय दुकान दिखाई दी।

ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि आखिर बिना दुकान, बिना स्टॉक और बिना स्पष्ट व्यापारिक व्यवस्था के इतनी बड़ी मात्रा में सप्लाई कैसे दिखाई जा रही है। लोगों का आरोप है कि कहीं न कहीं कागजी खेल के जरिए सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है।

क्यों नहीं पड़ रही प्रशासन की नजर

अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर प्रशासन की नजर इस पूरे मामले पर क्यों नहीं पड़ रही है? यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो सरकारी धन के दुरुपयोग का यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है।

क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि “अंश इंटरप्राइजेज” के दस्तावेज, भुगतान और वास्तविक अस्तित्व की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज की जांच

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज …