Tuesday , 14 July 2026

Accident: साइकिल सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Accident: साइकिल सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

महराजगंज । जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

 जोरदार ठोकर से साइकिल सवार की मृत्यु

जानकारी के अनुसार, थाना घुघली की जखीरा चौकी अंतर्गत ग्राम बारीगांव में सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे रामधनी गुप्ता (60 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मूरत निवासी बारीगांव बिल्लर टोला अपनी साइकिल से मुख्य सड़क पर जा रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

जांच के दौरान मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में एम्बुलेंस की सहायता से घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची घुघली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल महराजगंज के मर्चरी हाउस भेज दिया।

पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा अज्ञात वाहन की पहचान कर उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल सम्पादक पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …