बांदा में डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट सम्पन्न, 5 होनहार एथलीट नेशनल के लिए चयनित
बांदा।जिला एथलेटिक्स संघ बांदा के तत्वावधान में स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।
Also Read This: मैजिक की टक्कर से पल्सर सवार बब्लू गंभीर, हालत नाजुक
इस प्रतियोगिता के आधार पर हैदराबाद में आयोजित होने वाली 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए जनपदीय टीम का चयन भी किया गया।
जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सचिव आशा सिंह ने बताया कि मीट में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने ट्रायथलॉन, पेंटाथलॉन, 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, लांग जंप, हाई जंप, जैवलिन थ्रो सहित विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
इन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बांदा से पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में सुशांत सिंह, छोटू, सिद्ध उपाध्याय, विनायक उपाध्याय और संदीप यादव शामिल हैं। यह टीम 11 नवंबर को हैदराबाद के लिए रवाना होगी। टीम के साथ मैनेजर के रूप में विजय कुमार उपाध्याय और कोच के रूप में कमलेश कुमार वर्मा रहेंगे।
Also Read This: श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा
सचिव आशा सिंह ने चयनित खिलाड़ियों से अपील की है कि वे प्रतियोगिता में अपने सभी मूल प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।
PM News 18 Hindi News Website
