Friday , 27 November 2026

SadakNirman  : दीवाली तक पुरा कर ले सडकों का काम

 

 

 

 SadakNirman  : दीवाली तक पुरा कर ले सडकों का काम

यूपी सरकार ने शहरों में SadakNirman को दीपावली से पहले अनिवार्य रूप से ठीक कराने के

विकास प्राधिकरण उपाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि adakNirman को विशेष अभियानचलाकर गड्ढा

काम पूरे कराए जाएं

जिनके टेंडर हो चुके हैं उनके काम पूरे कराए जाएं। प्रमुख सचिव आवास पी गुरुप्रसाद ने शासनादेश

जारी करते हुए सभी विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद को इस संबंध में निर्देश भेज दिया है।

प्रमुख सचिव आवास की ओर से शासनादेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई थी।

इसमें सड़कों को ठीक कराने की अपेक्षा की गई है। कहा गया है कि आगामी पर्व व त्योहारों पर प्रदेश में

आने-जाने वालों की संख्या अपेक्षाकृत बढ़ जाती है। बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी प्रदेश में आते हैं।

सड़कें ऐसी हो जिससे उस पर सुखद अनुभव हो

नई सड़क बनाने और गड्ढामुक्त करने के लिए आधुनिक मशीनों का उपयोग करते हुए उन्हें अच्छी गुणवत्ता

के साथ बनाया जाए। शारदीय नवरात्रि, दशहरा और दीपावली आदि पर्व और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए

10 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जा चुका है। इसीलिए अब 31 तक नए सिरे से अभियान चलाकर

सड़कों को ठीक किया जाएगा। गड्ढामुक्ति अभियान में मैनुअल के स्थान पर मैकेनाइजड रोड बनाने में

प्राथमिकता दी जाए। सभी विभागों के पास सड़क मरम्मत के लिए पर्याप्त उपकरण होने चाहिए।

प्रदेश की प्रत्येक सड़क को अत्याधुनिक तकनीक के आधार पर बनाया जाए और अच्छी स्थिति में रखे।

सड़क निर्माण में नई तकनीकी जैसे फुल डैप्थ रीक्लेमेशन (एफडीआर) आदि का उपयोग किया जाए,

 निर्माण सामग्री व लागत की कमी

सुनियोजित तरीके से कम समय में गुणवत्तापूर्ण मार्गों का निर्माण किया जाए।

विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद द्वारा बनवाई जाने वाले सड़कों की पांच साल की गारंटी हो

और यदि इस अवधि में सड़क खराब हतो तो निर्माता एजेंसी ही उसे फिर से बनाए।

सांसदों व विधायकों की निधियों से बनी सड़कों का स्वामित्व पूर्व में जिस विभाग के पास हो उससे ही

बनवाने के साथ मरम्मत कराई जाए

यथासंभव स्पीड ब्रेकर मानकों के अनुरूप से ही बनाए जाएं, जिससे वहां पर दुर्घटना की संभावना कम हो।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …