Friday , 16 October 2026

वैलेंटाइन वीकेंड पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से नाराज युवती ने सरयू में लगाई छलांग

वैलेंटाइन वीकेंड पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से नाराज युवती ने सरयू में लगाई छलांग

मऊ उत्तर प्रदेश । वैलेंटाइन Valentine’s वीकेंड पर जहां एक ओर प्रेमी युगल प्यार का इजहार कर रहे थे, वहीं मऊ में एक प्रेम कहानी ने खौफनाक मोड़ ले लिया।

सूत्रों सेमली खबर के मुताबिक प्रेमी से नाराज एक युवती ने आवेश में आकर सरयू नदी में छलांग लगा दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

अपनी गलती का एहसास

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में युवती सीधे नदी किनारे पहुंची और बिना कुछ सोचे-समझे ठंडे पानी में कूद गई। उस समय नदी का पानी बेहद ठंडा था।

पानी में उतरते ही युवती को अपनी गलती का एहसास हुआ और वह डूबने के बजाय तैरकर बाहर निकलने की कोशिश करने लगी।

नदी में मौजूद नाविकों की नजर जब युवती पर पड़ी तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नाव उसकी ओर मोड़ दी। काफी मशक्कत के बाद नाविकों ने युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

नाविकों की सतर्कता Valentine’s

सूत्र बताते हैं कि डाक्टरों के अनुसार युवती की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती व उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामला चाहे जो भी हो सूत्रों से मिली खबर के मताबिक यह प्रेम कहानी का मूड कुछ और हो सकता है

इस घटना ने एक बार फिर भावनात्मक आवेश में लिए गए फैसलों के खतरनाक परिणामों की ओर ध्यान खींचा है। समय रहते नाविकों की सतर्कता ने एक बड़ी अनहोनी टाल दिया है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निचलौल और कटहरी बाजार में दुकानों पर छापेमारी

नवरात्र में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा!   निचलौल और कटहरी बाजार में …