Saturday , 17 October 2026

पैतृक जमीन पर कब्जे का संगीन आरोप: 15 नामजदों पर कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज, पडरौना में मचा हड़कंप 

पैतृक जमीन पर कब्जे का संगीन आरोप: 15 नामजदों पर कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज, पडरौना में मचा हड़कंप 

court order

पडरौना कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र पडरौना में पैतृक जमीन हड़पने के गंभीर आरोपों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है।

court order न्यायालय के आदेश पर 15 नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है, क्योंकि एफआईआर में कुछ चर्चित और प्रभावशाली नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं।

वादी सुरेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि आराजी संख्या 604, रकबा 1.2830 हेक्टेयर भूमि उनके पूर्वजों की पैतृक संपत्ति है, जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।

उनका कहना है कि शारद कुमारी समेत अन्य आरोपितों ने कथित रूप से आपसी मिलीभगत कर फर्जी बैनामा तैयार कराया और जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया।

क्या है आरोप

पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने पहले स्थानीय थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली।

court order न्यायालय के आदेश पर 10 फरवरी 2026 को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
मामले की जांच उपनिरीक्षक आकाश वर्मा को सौंपी गई है।

पारदर्शी तरीके से होगी जांच 

प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने कहा है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

सूत्रों के अनुसार, एफआईआर में जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्रों के नाम भी शामिल होने की चर्चा है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की गहन जांच की जाएगी।

अब सबकी निगाहें जांच प्रक्रिया पर टिकी हैं कि आरोपों में कितनी सच्चाई सामने आती है और प्रशासन क्या सख्त कदम उठाता है।

सागर पाठक की रिपोर्ट

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मेला जाने निकले श्रद्धालु, नहर में समाई ट्रैक्टर-ट्रॉली! चीख-पुकार से दहला इलाका

मेला जाने निकले श्रद्धालु, नहर में समाई ट्रैक्टर-ट्रॉली! चीख-पुकार से दहला इलाका accident: महराजगंज । …