CM Yogi : मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए खड़े निर्देश विकास कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं
CM Yogi सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा में सख्त दिखे।
उन्होंने कहा, विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
CM Yogi ने विभाग कार्यों की समयबद्धता, गुणवत्ता, कर्मचारियों की ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा।
साथ ही, उन्होंने अगले वर्ष बाढ़ से बचाव की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।
इसके साथ ही उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता व विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समयबद्धता और गुणवत्ता पर जोर
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए
सभी परियोजनाओं की समय पर पूर्णता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि देरी से न केवल लागत बढ़ती है
बल्कि जनता को भी लाभ मिलने में देर होती है। कार्यों की समयबद्धता प्राथमिकता होनी चाहिए।
कर्मचारियों की ट्रेनिंग अनिवार्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए
उन्हें उचित प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नई तकनीकों का उपयोग करें
CM Yogi कार्यों की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार किया जा सकता है।
ट्रेनिंग के माध्यम से कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जाना चाहिए,
ताकि बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन के कार्य प्रभावी ढंग से किए जा सकें।
बाढ़ सुरक्षा के लिए तैयार करें योजना
मुख्यमंत्री ने आने वाले वर्ष में संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए पहले से तैयार रहने की जरूरत है
बाढ़ से बचाव के लिए अगले वर्ष की कार्य योजना जिला प्रशासन के साथ मिलकर तैयार की जाए।
योजना के तहत बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान कर, वहां तटबंधों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था
और अन्य आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जानी चाहिए।
बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया
और CM Yogi को विभाग के चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।
PM News 18 Hindi News Website
