Murde: किशोर ने चाकुओं से गोदकर 70 वर्षीय वृद्ध की कर दी हत्या हत्या कर दी
बिहार में दिवाली की अहले सुबह हत्या से सनसनी फैल गई।
बक्सर जिले में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। यह खबर सुनते ही सनसनी हो गई गईगईई
डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव में दीपावली की अहले सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।
एक किशोर ने चाकुओं से गोदकर 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी।
Also Read This: झोलाछाप के इंजेक्शन ने ली किशोरी की जान, आरोपी गिरफ्तार
वृद्ध के दम निकलने तक किशोर अंधाधुंध चाकुओं से वार करता रहा।
हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई ।
Also Read This: एसएसबी बॉर्डर के पास दबोचा गया पॉक्सो का फरार आरोपी
डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू भगत के नेतृत्व म़े पुलिस किशोर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार नेनुआ गांव निवासी कमला साह गुरुवार की सुबह शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे थे।
किशोर वृद्ध के आने के इंतजार में घात लगाकर बैठा हुआ था। उसको यह चिंता नहीं था किमेरे साथ
जैसे ही वृद्ध करीब पहुंचा।वैसे ही किशोर ने हमला बोल दिया।
Also Read This: 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा
वृद्ध के शरीर पर लागातार वार करता गया। हमले से वृद्ध गिर पडा और उसकी मौके पर मौत हो गई।
गांव के लोग बताते है कि वृद्ध गांव में झाडफूंक का काम करता था।
कुछ माह पहले किशोर के मां की मौत हो गई थी। अभी उसकी आग बुझती नहीं थी।
किशोर को इस बात का संदेह था कि वृद्ध ने झाडफूंक कर उसके मां को मार डाला है।
मां की मौत का जिम्मेवार मानते हुए बदला लेने को ठान लिया था। बताया गया कि प्रतिशोध म़े किशोर ने इस हत्या को अंजाम दिया है।
वैसे पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेजा जा रहा है।
अभी तक किशोर की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।
PM News 18 Hindi News Website
