Audacty:युवक ने काट दी महिला की नाक, हालत गंभीर
Audacty: श्रीराम के भाई लक्ष्मण ने लंका के राजा रावण की बहन की नाक काट दी थी।
बिहार में भी एक महिला का नाक काट दिए जाने का मामला सामने आया है।
घटना अररिया के तिरसकुण्ड पंचायत स्थित समौल हाट की है।
Audacty: शुक्रवार शाम महज 15 रुपये को लेकर महिला की नाक काट दी गई।
घायल महिला बुलबुल खातून तिरसकुंड समौल वार्ड संख्या 6 निवासी मोहम्मद इम्तियाज की पत्नी है।
खून से लथपथ महिला को स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
जहां उसका इलाज चल रहा है। शिकायत किए जाने पर पुलिस कांड की जांच कर रही है।
बेटी की मां को सूने
घायल महिला की मां असमीना खातून ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को सामान के लिए भेजा था।
वह जमशेद पिता नसरुद्दीन की दुकान पर गई । पहले से दुकानदार का 15 रुपये बकाया था।
जमशेद ने उधार रुपए मांगे और 15 रुपये तुरंत नहीं देने पर मारपीट शुरू कर दी ।
जमशेद के पिता नसरुद्दीन ने फरसा बेटी की नाक पर चला दिया जिससे बेटी की नाक कट गई।
15 रुपये बकाया बना दिया नककटा
अस्पताल में मौजूद घायल महिला के मामा इमरान राय एवं चाचा ताहिर ने बताया कि
महज 15 रुपये बकाया नहीं देने के कारण बुलबुल खातून के साथ मारपीट की एवं उसकी नाक पर
प्रहार कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची
कट गई नाक मंच गई खलबली
आरोपी बाप बेटे फरार हो चुके थे।ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने कहा कि नाक बहुत खून बह गया है।
लेकिन नाक को ठीक करने के लिए इलाज किया जा रहा है।कटे नाक को रिपेयर करने की बात कही ।
फारबिसगंज थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने मामले की जांच और कार्रवाई की बात कही है।
हालत सामान्य होने के बाद उनका बयान लिया जाएगा जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
PM News 18 Hindi News Website
