Sunday , 30 August 2026

Election: झारखंड में योगी कि ताबड़तोड़ रैलियां 

Election: झारखंड में योगी कि ताबड़तोड़ रैलियां 

Election:आने वाले चुनाव को देखते हए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को

झारखंड में ताबड़तोड़ रैलियां कीं भारतीय जनता पार्टी भाजपा के उम्मीदावरों के लिए वोट मांगा।

बरकागांव विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए

सीएम योगी ने जातियों में ना बंटने की अपील करते हुए जनता से अपनी ताकत का अहसास को बताया

उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर पत्थरबाज झाड़ू लगाते हुए दिखाई देंगे।

यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में जिस तरह डेमोग्राफी बदली जा रही है,

आने वाले समय में लोग अपने घर में शंख और घंटी नहीं बजा पाएंगे।

पत्थरबाज राम नाम सत्य है

योगी ने कहा कि पत्थरबाज पहले कश्मीर में भी थे। याद करना आज सभी पत्थरबाज राम नाम सत्य है

की यात्रा में जा चुके हैं। 2017 के पहले ये यूपी में भी थे। इनका आका उत्तर प्रदेश को लूटते थे,

कोई खनन माफिया के रूप में कोई भूमाफिया के रूप में, कोई संगठित माफिया के रूप में लूट मचाते थे।

ये पर्व त्योहारों में विघ्न-बाधा डालते थे। पत्थरबाज या तो यूपी छोड़ चुके हैं या जहन्नुम की यात्रा चुके हैं।

अन्याय और अत्याचार को जन्नत कहां मिलेगा, उसके लिए तो जहन्नुम की यात्रा ही होनी है।

अब उत्तर प्रदेश में पर्व त्योहार में कोई विघ्न बाधा नहीं होती है। सब लोग सुख चैन से हैं

योगी ने कहा, ‘ताकत का अहसास कराइए और ताकत का अहसास कराएंगे तो पत्थरबाज शांत होंगे

ये पत्थरबाज आपके लिए सड़कों पर झाड़ू लगाकर रास्ता साफ करते हुए दिखाई देंगे।

 बजरंगी पताखा हर घर में दिखाई देगी

इस ताकत का अहसास कराने के लिए ही यह चुनाव आपके पास है।बंटिए मत जातियों में।

जाति के नाम पर बांटने वाले लोग वही हैं जो आपको जाति, क्षेत्र और भाषा के रूप में बाटेंगे

देश को जख्म दिए

और जब आप पर संकट आएगा तो कोई आपके साथ खड़ा नहीं होगा।

यही कांग्रेस करती आई है लगातार 1947 से, यही कांग्रेस ने देश को जख्म दिए।

Election यह आरजेड़ी ने बिहार और झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड के साथ कर रही है।’

यूपी के सीएम ने ‘कटेंगे तो बटेंगे’ नारे को समझाते हुए एक रहने की अपील की तो बांग्लादेशी घुसपैठ से

डेमोग्राफी में बदलाव को लेकर सतर्क भी किया। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह झारखंड में घुसपैठ करा रहे हैं

घंटी और शंख भी नहीं बजाने देंगे

इसी तरह डेमोग्राफी चेंज होती रही। आज ये लोग यात्रा रोक रहे हैं,

आने वाले समय में घरों में घंटी और शंख भी नहीं बजाने देंगे।

Election इसलिए आवश्यकता है कि भाजपा को लाइए। एक रहिए और नेक रहिए।

मैं तो बार-बार कहता हूं देश का इतिहास गवाह है, जब भी जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर बंटे हैं तो

निर्ममता से कटे भी हैं। हम बार-बार इस बात को कहते हैं कि जातियों के नाम पर मत बंटिए।

 बांटने वाले लोग देश को धोखा दे रहे हैं

योगी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार में बेटी और बहन सुरक्षित नहीं है।

माफिया हर जगह हावी हैं। कहीं बांग्लादेशी घुसपैठ कहीं रोहिंग्या घुसपैठ।

दुस्साहस की पाराकाष्ठा तब होती है जब पर्व और त्योहार में पथराव किया जाता है।

उन्होंने कहा कि पहले यूपी में भी ऐसा होता था लेकिन अब ना कर्फ्यू ना दंगा, यूपी में सब चंगा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

सिसवा में ‘धीरु भैया’ की गूंज—जनता बोली, अब विधानसभा में मिले प्रतिनिधित्व!

सिसवा में ‘धीरु भैया’ की गूंज—जनता बोली, अब विधानसभा में मिले प्रतिनिधित्व! Political:सिसवा/ महराजगंज। सिसवा …