Saturday , 29 August 2026

Election:महाराष्ट्र चुनाव को लेकर क्या है चर्चा

Election:महाराष्ट्र चुनाव को लेकर क्या है चर्चा

Election:महाराष्ट्र चुनाव को लेकर चर्चा है कि क्या राज ठाकरे ने कोई गुप्ता समझौता कर लिया है।

इसकी  मनसे ने ऐसी किसी भी सीट पर कैंडिडेट नहीं खड़े किए हैं, जिन पर भाजपा लड़ रही है।

वहीं ऐसी तमाम सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, जहां एकनाथ शिंदे की शिवसेना मुकाबले में है।

सवाल भी उठ रहे हैं 

क्या एकनाथ शिंदे को कंट्रोल करने के लिए भाजपा मनसे को मजबूत करना चाहती है।

मनसे का ठाणे और मुंबई में ही जनाधार है, जिसे एकनाथ शिंदे की सेना अपना गढ़ मान कर चल रही है।

ऐसे में इन सीटों पर यदि उसे हार मिली तो पूरा समीकरण ही बदल जाएगा।

नामांकन वापसी का आखिरी दिन  ही पूरे प्रदेश में Election फाइट की तस्वीर साफ हो गई है।

मनसे ने मुंबई की 36 में से 25 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं। महायुति में यहां भाजपा 10 सीटों पर उतरी है,

जबकि शिवसेना 12 पर लड़ रही है। ठाकरे के दल ने भाजपा नेताओं के खिलाफ कैंडिडेट नहीं उतारे हैं,

जिन्हें डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के करीब माना जाता है।

मनसे ने भाजपा नेता राहुल नार्वेकर, मंगलप्रभात लोढ़ा, आशीष शेलार, विनोद शेलार, मिहिर कोटेचा,

तमिल सेल्वन को वॉकओवर दिया है। इन सभी फडणवीस के करीबियों में शुमार किया जाता है।

दूसरी तरफ राज ठाकरे ने लगभग उन सभी सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं।

जहां एकनाथ शिंदे सेना लड़ रही है। वही मिलिंद देवरा की वरली, सदा सरवणकर की माहिम सीट शामिल हैं।

इसके अलावा मंगेश कुडालकर, तुकाराम काटे, दिलीप लांडे, संजय निरूपम, मनीषा वायकर

अशोक पाटिल, सुवर्ण राज और प्रकाश सुर्वे शामिल हैं। सभी के खिलाफ राज ठाकरे ने कैंडिडेट उतारे हैं।

शिवसेना से ही फाइट में उतरीं शाइना एनसी के खिलाफ राज ठाकरे ने उम्मीदवार नहीं उतारा है।

वह अब तक भाजपा में ही थीं, लेकिन एकनाथ शिंदे सेना से उतरी हैं।

माना जाता है कि भाजपा की अंडरस्टैंडिंग के तहत ही उन्होंने दल बदला है और फिर Election में उतरी हैं।

वह मुंबा देवी सीट से उतरी हैं। इसके अलावा मुरजी पटेल के खिलाफ भी मनसे ने कैंडिडेट नहीं दिया है।

वह भी भाजपा के ही नेता थे, लेकिन Election में शिंदे सेना से उतरे हैं।

इन्हीं समीकरणों के चलते राज ठाकरे को लेकर कयासों का दौर तेज है।

भाषणों में भी राज ठाकरे एकनाथ शिंदे पर सीधे हमले कर रहे हैं, लेकिन भाजपा पर वह हमलावर नहीं हैं।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

सिसवा में ‘धीरु भैया’ की गूंज—जनता बोली, अब विधानसभा में मिले प्रतिनिधित्व!

सिसवा में ‘धीरु भैया’ की गूंज—जनता बोली, अब विधानसभा में मिले प्रतिनिधित्व! Political:सिसवा/ महराजगंज। सिसवा …