Saturday , 29 August 2026

Accident: बाइक टेंपो में भिड़ंत एक की मौत,दो घायल

Accident: बाइक टेंपो में भिड़ंत एक की मौत,दो घायल

Accident:महाराजगंज। घुघली थाना अंतर्गत शिकारपुर सिंदुरिया मार्ग पर बल्लो खास गांव में शनिवार की अपराह्न 1बजे एक बाइक व टेंपो की भिड़ंत में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक पर दो अन्य सवार बुरी तरह से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे शिकारपुर की तरफ से एक टेंपो आ रहा था दूसरी तरफ सिंदुरिया की ओर से एक बाइक पर पति पत्नी व एक बच्चा आ रहे थे।

अचानक बल्लो गांव के परसा गिदही मोड के पास अचानक भीड़ गए।जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि बाइक सवार पत्नी व बच्चे की बुरी तरह Accident घायल हो गए।गांव वालों के सहयोग से जिला अस्पताल भेजा गया।मौके पर पुलिस पहुंची है।

थाना क्षेत्र घुघली अंतर्गत शिकारपुर–सिंदुरिया मार्ग पर ग्राम बल्लोखास–परसा गिदही मोड़ के निकट सडक दुर्घटना हुयी है।

इस सूचना पर मैं थानाध्यक्ष मय हलका प्रभारी उपनिरीक्षक हरि प्रकाश यादव व हमराहियों के मौके पर पहुंचा तो ज्ञात हुआ कि एक ऑटो शिकारपुर से सिंदुरिया की तरफ जा रहा था।

बाइक बचाने के चक्कर में हुई घटना 

सामने से (सिंदुरिया से शिकारपुर की तरफ) एक मोटरसाईकिल आ रही थी। बाइक के बचाने के चक्कर में टैम्पो बिजली के पोल से टकराई जिससे बिजली का खंभा टूट गया।

बाइक चालक सत्यम चौहान पुत्र भृगुनाथ चौहान उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम पिंडरा टोला गोपाल थाना हाटा जनपद कुशीनगर थे।

उनके साथ मोटरसाइकिल पर कुंती देवी पत्नी सत्यम उम्र करीब 28 वर्ष निवासी उपरोक्त व नीतू पत्नी दीपक चौहान निवासी रामपुर मीर थाना सिंदुरिया जनपद महराजगंज उम्र करीब 35 वर्ष व अभी पुत्र दीपक चौहान उम्र करीब 2 वर्ष निवासी उपरोक्त सवार थे।

ग्राम बल्लोखास में परसा गिदही मोड पर उक्त ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। बाईक यूपी 57बी पी 6329 और टैम्पो यूपी 53एल टी 1194 आपस मे के टक्कर में बाईक चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई।

सीएचसी घुघली भेजा गया

घटना में ऑटो चालक को हल्की फुल्की चोट आई जिसे सीएचसी घुघली भेजा गया और बाइक सवार अभी , कुंती और नीतू उपरोक्त को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल महराजगंज भेजा गया

जहां जांच उपरांत अभी पुत्र दीपक चौहान उपरोक्त को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायल कुंती पत्नी सत्यम, नीतू पत्नी दीपक का उपचार जिला अस्पताल महराजगंज में चल रहा है, दोनों की स्थिति सामान्य है।

वाहन दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ऑटो और मोटरसाइकिल को पुलिस कब्जे में लिया गया।मृतक सत्यम को पंचायतनामा की कार्रवाई कर मर्चरी हाऊस भेजा गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। प्रकरण में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …