Sunday , 30 August 2026

Busted: घुघली पुलिस ने नकली Tata Salt-Tea और Fevi Kwik-Harpic का किया भंडाफोड़ 

Busted: घुघली पुलिस ने नकली Tata Salt-Tea और Fevi Kwik-Harpic का किया भंडाफोड़ 

बल्लों खास में यही बनता था नकली सामान 

महाराजगंज जिले के घुघुली थाना क्षेत्र में नकली ब्रांडेड उत्पादों के उत्पादन, पैकेजिंग और सप्लाई के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश (Busted) हुआ है।

प्रसिद्ध ब्रांड के हजारों पैकेट व बोतलें बरामद

पुलिस ने इस कार्रवाई में Tata Salt, Tata Premium Tea, Fevi Kwik, Harpic और Colin जैसे प्रसिद्ध ब्रांड के हजारों पैकेट व बोतलें बरामद की हैं।

शिकायत के आधार पर 15 सितम्बर को थाना प्रभारी घुघुली को सूचना दी गई कि नकली उत्पादों की बिक्री से कंपनियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और उपभोक्ता भी धोखे का शिकार बन रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई हरि प्रकाश यादव, हे.का. सतेन्द्र चौधरी, हे.का. मारकण्डय प्रसाद, का. राहुल कुमार और म.का. मौसम भारती की टीम, जाँच अधिकारी टीटू शर्मा के साथ शाम लगभग 5:47 बजे रवाना हुई।

कैसे हुई छापेमारी की कार्यवाही

पुलिस टीम ने सिकारपुर चौराहा (गोरखपुर रोड) स्थित जायसवाल किराना स्टोर पर छापा मारा।

स्टोर पर मौजूद विशाल जायसवाल (24 वर्ष, निवासी बल्लोखास) ने बताया कि गोदाम उसके पिता योगेन्द्र जायसवाल (45 वर्ष) का है।

पिता की अनुपस्थिति और चाबी गुम होने पर उसने पुलिस को ताला तोड़कर जांच की अनुमति दी।

इसके बाद बल्लोखास स्थित नामरहित गोदाम की तलाशी ली गई। चौकीदार इन्द्रदेव की मौजूदगी में गोदाम से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद हुआ पर्दाफाश (Busted)

जांच में क्या हुआ बरामदगी 

Tata Salt (1 Kg): 25 पैकेट वाली 68 बोरी और 53 नग पैकेट,Tata Salt रैपर: 1,001 नग।
Tata Tea Premium रैपर रोल: 11.640 किग्रा और 9.460 किग्रा।

Fevi Kwik: 8,317 नग।
Harpic: 250 मि.ली. 455 बोतल और 500 मि.ली. 1,170 बोतल।
Colin: 1 लीटर 23 बोतल।
पुलिस ने प्रत्येक श्रेणी का एक-एक नमूना सुरक्षित कर शेष माल को क्रमांकित बैगों में सील सर्व मुहर कर जब्त कर लिया।

यह नेटवर्क क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय था

जांच अधिकारी ने बताया कि यह नेटवर्क क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय था। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आम जनता और दुकानदारों से अपील की है कि वे ब्रांडेड उत्पादों की असली पैकेजिंग और प्रमाणिकता की जांच अवश्य करें।

पर्दाफाश (Busted) यह कार्रवाई न केवल ब्रांड कंपनियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि आम उपभोक्ताओं को जागरूक करने का भी संकेत है कि बाजार में उपलब्ध नकली उत्पादों से सतर्क रहें।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …