Monday , 31 August 2026

ड्रोन कैमरे की अफवाह पर मची अफरातफरी, फायरिंग में तीन बच्चियां घायल, महिला की हालत नाजुक

 


ड्रोन कैमरे की अफवाह पर मची अफरातफरी, फायरिंग में तीन बच्चियां घायल, महिला की हालत नाजुक

महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा टोला पुरुषोत्तमपुर में सोमवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब ड्रोन कैमरे bdrone cameras  की अफवाह पर ग्रामीण बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल आए।

गोली चलते ही मच गया भगदड़

बताया जा रहा है कि इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से भगदड़ मच गई और तीन बच्चियां घायल हो गईं, वहीं एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक महाराजगंज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

क्या बोल रहे गांव के नागरिक

ग्रामीणों के अनुसार, ड्रोन कैमरे bdrone cameras को लेकर फैली अफवाह के चलते लोग एहतियातन बाहर निकले थे। तभी अचानक युवक ने गोली चला दी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करने वाले युवक से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …