Sunday , 30 August 2026

इंस्टाग्राम गैंग काला कोबरा 0007’के दो सदस्य गिरफ्तार

इंस्टाग्राम गैंग काला कोबरा 0007’के दो सदस्य गिरफ्तार

Crime महराजगंज। घुघली  रविवार 2 नवंबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अथक अभियान में

महाराजगंज पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से संगठित अपराध की दुनिया में सक्रिय काला कोबरा 0007 गैंग के दो सदस्यों को थाना घुघली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्यवाई जिले में फैल रही अशांति को कुचलने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

जो स्थानीय निवासियों को राहत प्रदान करेगी।पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के सख्त निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के नेतृत्व में थाना घुघली पुलिस टीम ने यह साहसिक कार्यवाई अंजाम दी।

Crime गिरफ्तारी 01 नवंबर 2025 को सायं 05:45 बजे ग्राम हरखी टोला निपनिया, थाना घुघली, के आसपास के क्षेत्र में की गई।

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भटकाया 

अभियुक्तों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त सामग्री बरामद की जा रही है, तथा उनके विरुद्ध गंभीर धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

यह गैंग सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भटकाने और संगठित अपराध में शामिल करने के लिए कुख्यात है, जो जिले में चोरी, लूट और अन्य असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था।

गिरफ्तारी से गैंग की गतिविधियों पर लगाम लगेगी तथा अपराध का ग्राफ कम होगा।

गिरफ्तार अभियुक्तो रामकरन चौधरी पुत्र उमेश चौधरी, निवासी ग्राम धनगढ़ी मुंडेरी, थाना घुघली, उम्र: 19 वर्ष।

अपराध के खिलाफ हमारा अभियान

अंकित सिंह पुत्र राजकिशोर सिंह, निवासी ग्राम हरखी टोला निपनिया, थाना घुघली, उम्र: 18 वर्ष।

अपराध के खिलाफ हमारा अभियान अब और तेज होगा। सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाले अपराधों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Crime जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह कार्रवाई न केवल गैंग के नेटवर्क को कमजोर करेगी, बल्कि युवाओं को अपराध की राह से बचाने में भी सहायक सिद्ध होगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …