भाजपा छोड़ सर्वजन हित पार्टी में शामिल हुए अधिवक्ता रमाकान्ती त्रिपाठी, जनता के हक की लड़ाई का ऐलान!
पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ता
हम छात्रों, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं के समस्याओं को मुद्दा बनाकर लड़ाई लड़ेंगे: राष्टीय अध्यक्ष
Political: जनपद में प्रथम आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत
अभिनंदन समारोह में जिले के अधिवक्ताओं का भी स्वागत किया गया
महराजगंज। दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता रमाकान्ती त्रिपाठी ने भाजपा छोडक़र अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी ज्वाईन करने के बाद जनपद मुख्यालय पर प्रथम आगमन पर पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
Political राष्टीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में सर्वजन हित पार्टी तेजी से अपना विस्तार कर रही है।
हम छात्रों, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं के समस्याओं को मुद्दा बनाकर लड़ाई लड़ेंगे।
रमाकान्ती त्रिपाठी ने महिलाओं का आह्वïान करते हुये कहा कि भाजपा छोडक़र सर्वजन हित पार्टी में आवें।
आपका सम्मान और न्याय एवं विकास इसी
में सुरक्षित है।
इस दौरान सर्वहित हित पार्टी के राष्टï्रीय महासचिव विजय कुमार पाण्डेय, प्रमुख महासचिव विरेन्द्र मिश्र बिरही, राजू पाठक, सोनू तिवारी, नारद मुनि चौबे, प्रद्युम्मन गुप्ता, लालमणि निषाद, नागेश्वर चौहान, भोला कसौधन, उमाशंकर रौनियार, मुरारी मद्घेशिया, वंदना साहनी, सीमा मद्घेशिया, हरिनाथ गुप्ता, राममनोहर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
PM News 18 Hindi News Website


