Sunday , 30 August 2026

खिचड़ी पर्व पर भी खाली हाथ मनरेगा मजदूर, छह माह से मजदूरी नहीं, महिलाओं का फूटा दर्द

खिचड़ी पर्व पर भी खाली हाथ मनरेगा मजदूर, छह माह से मजदूरी नहीं, महिलाओं का फूटा दर्द

MANREGA महराजगंज। जनपद के सदर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा भिसवां कोदईला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना MANREGA की हकीकत बेहद चिंताजनक सामने आई है।

यहां पर मनरेगा के तहत कार्य करने वाली मजदूर महिला रीता गुप्ता सहित लगभग आधा दर्जन महिलाओं ने एक स्वर में आरोप लगाया कि छह माह बीत जाने के बाद भी उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया।

त्यौहार में मायूसी 

महिलाओं ने बताया कि मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालने की आस अब मायूसी में बदल चुकी है। खिचड़ी का पावन पर्व आ गया है, बेटी के घर खिचड़ी भेजने की परंपरा निभानी है, लेकिन पैसे के अभाव में दिमाग घबरा रहा है।

महिलाओं का कहना है कि त्योहार खुशी लेकर आता है, लेकिन उनके लिए यह चिंता और अपमान का कारण बन गया है।

रीता गुप्ता ने बताया कि मनरेगा MANREGA ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा है। पुश्तैनी धंधा पहले ही आधुनिक दौर के चलते लगभग बंद हो चुका है।

ऐसे में सरकारी योजना से मिलने वाली मजदूरी ही जीवन की उम्मीद थी, लेकिन वही महीनों से अटकी पड़ी है।

कब तक मिलेगा झूठा आश्वासन 

महिलाओं ने सवाल उठाया कि जब सरकार समय से काम लेती है, तो मजदूरी समय पर क्यों नहीं देती? बार-बार पंचायत और ब्लॉक के चक्कर लगाने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला, भुगतान नहीं।

ग्रामीण महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ तो वे मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगी।

मनरेगा योजना पर सवाल

इस मामले ने एक बार फिर मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं और गरीब मजदूरों को उनका हक कब तक मिलता है।

क्या बोल दिए रोजगार सेवक 

इस संबंध में जब गांव के रोजगार सेवक से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि, आप इस बात की जानकारी ग्रामप्रधान से ले, अब सवालके घेरे में रोजगार सेवक, जिनके हाथ में मनरेगा मजदूरों की सूची है , आखिर क्यों,  मामला चाहे जो भी हो, लेकिन उन मनरेगा मजदूरों की मजदूरी मिलनी चाहिए सवाल इस पर है
Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …