Thursday , 16 July 2026

IGRS में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन: राजस्व लिपिक सस्पेंड

IGRS में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन: राजस्व लिपिक सस्पेंड

एसडीएम-तहसीलदार से जवाब तलब

महराजगंज। जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए राजस्व लिपिक दशरथ प्रसाद को निलंबित कर दिया है।

आइजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में शिथिलता पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार जनवरी माह में 10 आवेदन पत्र निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए, जिसके चलते सभी प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में चले गए।

राजस्व लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित

इसका सीधा असर जनपद की रैंकिंग पर पड़ा और जनवरी माह की आइजीआरएस रैंकिंग में महाराजगंज को 29वां स्थान प्राप्त हुआ। इतना ही नहीं, दिसंबर माह में भी एक प्रकरण विलंब से अपलोड किया गया था, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया।

जिलाधिकारी DM ने शासकीय कार्य में लापरवाही को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली, 1999 के अंतर्गत राजस्व लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर नौतनवा से संबद्ध कर दिया है।

साथ ही पर्यवेक्षणीय स्तर पर ढिलाई के आरोप में एसडीएम निचलौल एवं तहसीलदार निचलौल को स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई

डीएम DM ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आइजीआरएस से संबंधित सभी शिकायतों की जांच आख्या समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए। इसके लिए एक विस्तृत चेकलिस्ट भी जारी की गई है, ताकि भविष्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस सख्ती से विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए महराजगंज जिले के अधिवक्ता विनय पाण्डेय ने किया पहला आवेदन

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए महराजगंज जिले के अधिवक्ता विनय पाण्डेय ने …