Sunday , 2 August 2026

Roadaccident: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ऑल्टो को मारी टक्कर, दो घायल

Roadaccident: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ऑल्टो को मारी टक्कर, दो घायल

महाराजगंज से अर्जुन पटेल की रिपोर्ट 

महराजगंज। परतावल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। परतावल स्थित आलम हुसैन अहमद मोटर ड्राइविंग सेंटर के संचालक आलम हुसैन (60 वर्ष), निवासी परतावल, अपनी ऑल्टो कार से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान गोरखपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर (UP 53 FF 4440) ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर अफरा-तफरी

Roadaccident: टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर सड़क पार करते हुए तरकुलवा निवासी अख्तियार पुत्र महताब के मकान में जा घुसी, जबकि ऑल्टो कार सड़क के दूसरी ओर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया।

वाहन क्षतिग्रस्त

चिकित्सकों के अनुसार, आलम हुसैन के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दूसरे वाहन में सवार शाहरुख (30 वर्ष), निवासी लक्ष्मीपुर भटहांवा, के सीने में चोट आई है। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची, क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

स्वच्छ भारत मिशन को लगा ग्रहण,भिसवां चौराहे का सार्वजनिक शौचालय बना बदहाली की पहचान

स्वच्छ भारत मिशन को लगा ग्रहण,भिसवां चौराहे का सार्वजनिक शौचालय बना बदहाली की पहचान नेपाल …