waqf: संपत्तियां ‘उम्मीद पोर्टल’ पर अपलोड करें, वरना खुद होंगे जिम्मेदार
महराजगंज। जनपद के समस्त मुतवल्लियों और वक्फ प्रबंध समितियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सर्वे कमिश्नर वक्फ उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या-2345 दिनांक 26 दिसंबर 2025 के अनुसार
‘उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल-2025’ पर पंजीकृत वक्फ संपत्तियों का विवरण अपलोड करने हेतु मा० उ०प्र० वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ द्वारा 10 दिसंबर 2025 के आदेश से पुनः छह माह की समयावधि बढ़ाई गई है।
क्या है निर्धारित अंतिम तिथियां
इस संबंध में सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ, महराजगंज ने पूर्व में पत्र संख्या-750 दिनांक 05 जनवरी 2026 के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नामित कोऑर्डिनेटर एवं मुतवल्लियों को अवगत कराया था।
निर्धारित अंतिम तिथियां
वक्फ बोर्ड कार्यालय, लखनऊ द्वारा मेकर-चेकर-एप्रूवर प्रक्रिया के अंतर्गत निम्न तिथियां तय की गई हैं
मुतवल्ली (मेकर) द्वारा पोर्टल पर विवरण अपलोड की अंतिम तिथि: 15 फरवरी 2026
बोर्ड स्तर पर जांच (चेकर) की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2026
वक्फ बोर्ड द्वारा अंतिम स्वीकृति (एप्रूवर) की तिथि: 05 जून 2026
सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ, महराजगंज ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित पक्ष निर्धारित समयावधि के भीतर umeed.minorityaffairs.gov.in पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का पूर्ण विवरण अनिवार्य रूप से अपलोड करें।
यदि तय समय सीमा तक विवरण अपलोड नहीं किया गया तो संबंधित मुतवल्ली एवं प्रबंध समिति स्वयं जिम्मेदार होंगे।
यह निर्देश पत्रांक 825/स०स०आ०वक्फ/उम्मीद पोर्टल/2025-26 दिनांक 12 फरवरी 2026 के तहत जारी किया गया है, जिस पर सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ, महराजगंज के डिजिटल हस्ताक्षर अंकित हैं।
PM News 18 Hindi News Website
