सिंदुरिया में फूटा आक्रोश,नाली जाम, सड़क जर्जर—ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन
opposition महराजगंज,उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज अंतर्गत विकासखंड मिठौरा की ग्राम पंचायत सिंदुरिया के दक्षिण मुहल्ला में रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया।
ग्रामीणों का जोरदार विरोध प्रदर्शन
ग्राम बस्ती में वर्षों से लंबित पड़े विकास कार्यों को लेकर लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया और ग्राम प्रधान व सचिव पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
ग्रामीणों का कहना है कि दक्षिण मुहल्ला में हारून के घर से समीम के घर तक लगभग 10 वर्ष पूर्व खड़ंजा मार्ग बनाया गया था।
उसके बाद से न तो सड़क की मरम्मत हुई और न ही कोई नया विकास कार्य कराया गया। समय के साथ खड़ंजा उखड़ चुका है, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सड़क पर पसरा गंदा पानी
सबसे बड़ी समस्या नालियों की है। सफाई के अभाव में नालियां पूरी तरह जाम पड़ी हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे दुर्गंध फैल रही है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मांग की कि मुहल्ले में नई इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाए, नालियों की तत्काल सफाई हो तथा नियमित साफ-सफाई की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
तंग गलियों की आवाज
लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन में श्यामबदन, सुचित यादव, सुमित्रा देवी,
गायत्री, सुनीता देवी, मनोज कुमार, सुकई, शकुन्तला देवी, मिथिलेश, शुशीला, गौतम, प्रतिमा देवी, बविता, गोरख जायसवाल, राजाराम भारती, सरिता देवी, श्यामलाल, बिन्दा देवी, मालती देवी, प्रदीप, फुलमाता देवी, रंजीत, सहनाज, अस्फाक अंसारी, जाकिर वकील, मो. लतीफ, हाशबुन निशा, खुशबुन निशा, शेराज, शब्बीर, हारून और रेहाना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
opposition ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर बस्ती की समस्याओं का समाधान करे, ताकि दक्षिण मुहल्ला भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।
PM News 18 Hindi News Website
