शिकारपुर चौकी को मिले नए प्रभारी, मनोज कुमार यादव ने संभाला कार्यभार
नवागत Police चौकी प्रभारी ने क्षेत्र का किया भ्रमण
जनसुनवाई प्रकोष्ठ से स्थानांतरण के बाद भिटौली थाना क्षेत्र की शिकारपुर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई
सोनू मोदनवाल
महराजगंज । पुलिस Police विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के क्रम में सोमवार, 9 मार्च 2026 को मनोज कुमार यादव ने शिकारपुर चौकी के नए प्रभारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई प्रकोष्ठ में प्रभारी रहे
बताया जाता है कि मनोज कुमार यादव इससे पहले जनपद में ही जनसुनवाई प्रकोष्ठ में प्रभारी के रूप में कार्यरत थे।
वहां से उनका स्थानांतरण थाना भिटौली अंतर्गत शिकारपुर चौकी पर कर दिया गया है।
कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने चौकी के स्टाफ के साथ बैठक कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गांव के पूर्व प्रधान से मिले नवागत चौकी इंचार्ज
नवागत चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
नावागत चौकी प्रभारी ने कार्यभार संभालने के बाद बैठक किया ,फिर क्षेत्र का भ्रमण किए इस दौरान बिसवां के पूर्व प्रधान रामनिवारे गुप्ता से मिले, वहीं लोगों से क्षेत्र में शांतिव्वस्था बनाए रखने की अपील की
अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई
अपराध और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
स्थानीय लोगों ने भी नए चौकी प्रभारी का स्वागत करते हुए क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद जताई है।
PM News 18 Hindi News Website
