Monday , 31 August 2026

महराजगंज पुलिस में प्रमोशन की खुशी, हेड कांस्टेबल दिलीप बने दरोगा

महराजगंज पुलिस में प्रमोशन की खुशी, हेड कांस्टेबल दिलीप बने दरोगा

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कंधे पर स्टार लगाकर किया सम्मानित, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

सोनू मोदनवाल

महराजगंज । जनपद महराजगंज पुलिस विभाग में पदोन्नति की खुशी देखने को तब मिली, जब हेड कांस्टेबल honored दिलीप को पदोन्नत कर दारोगा (उपनिरीक्षक) बनाया गया।

पदोन्नति मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।

2018 में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बनें 

जानकारी के अनुसार दिलीप को 28 फरवरी 2026 को हेड कांस्टेबल पद से पदोन्नत कर उपनिरीक्षक दारोगा बनाया गया।

इसके बाद 16 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने उन्हें कंधे पर स्टार लगाकर honored किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

बताया जाता है कि दिलीप वर्ष 2018 में कांस्टेबल से पदोन्नत होकर हेड कांस्टेबल बने थे और वर्तमान समय में थाना परसामलिक में तैनात हैं। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत के दम पर उन्होंने यह पदोन्नति हासिल की है।

फ्लैग लगाकर सम्मानित

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी उन्हें फ्लैग लगाकर सम्मानित honored किया और उनके बेहतर कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी ईमानदारी और लगन से कार्य करने की अपेक्षा जताई।

दिलीप की पदोन्नति से पुलिस विभाग के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों और साथियों में भी खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …