चौराहे पर चला पुलिस का सख्त अभियान: बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों की लगी क्लास!
शिकारपुर/महराजगंज । भिटौली थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे शिकारपुर पुलिस चौकी सक्रिय नजर आई।
बिना हेलमेट वालों की खैर नहीं
प्रभारी मनोज कुमार यादव अपने दल-बल के साथ चौराहे पर पहुंचे और सघन वाहन चेकिंग अभियान vehicle-inspection चलाया।
इस दौरान दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट चलने वालों की सख्ती से जांच की गई, वहीं चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट के सफर कर रहे लोगों को रोककर कड़ी नसीहत दी गई।
सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें
पुलिस ने मौके पर ही लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर चौकी के अभिजित राय, सोनू सहित अन्य पुलिस बल भी मौजूद रहे।
vehicle-inspection पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता देखने को
PM News 18 Hindi News Website

