Friday , 16 October 2026

ढाई साल से बंद राशन दुकान पर फूटा गुस्सा, सैकड़ों ग्रामीणों ने DM ऑफिस का किया घेराव

ढाई साल से बंद राशन दुकान पर फूटा गुस्सा, सैकड़ों ग्रामीणों ने DM ऑफिस का किया घेराव

महराजगंज । जिले के मिठौरा ब्लॉक की ग्राम सभा सोनवल में सरकारी गल्ला दुकान पिछले करीब ढाई वर्षों से बंद पड़ी है, जिससे नाराज़ ग्रामीणों का गुस्सा Oppose खुलकर सामने आ गया है।

खबर की माने तो रोजमर्रा की जरूरतों के लिए राशन न मिलने से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार Oppose प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने इस गंभीर समस्या की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

बाजार से खाद्यान्न खरीदना पड़ रहा है

गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि राशन दुकान बंद होने के कारण उन्हें महंगे दामों पर बाजार से खाद्यान्न खरीदना पड़ रहा है, जो उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

जल्द समाधान का आश्वासन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द राशन दुकान को चालू नहीं कराया गया, तो वे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वहीं, प्रशासन की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस समस्या का कितनी जल्दी समाधान करता है और उन्हें राहत दिला पाता है या नहीं।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पुलिस का मानवीय चेहरा धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई

मिशन शक्ति 6.0 का मानवीय चेहरा! धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई …