डीएम की सख्ती से तेज हुई प्रक्रिया, गांवों तक दौड़ेंगे अब अनुबंधित वाहन
महराजगंज। परिवहन सेवा से जोड़ने केे लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत आज जिलास्तरीय समिति द्वारा वाहनों के अनुबंध की प्रक्रिया को गति देने हेतु आज जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक की गई।
समिति द्वारा आज जिलाधिकारी Dm की अध्यक्षता में आज संचालक का चयन करने के साथ रूट निर्धारित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सुनिश्चित करने
रूटों का चयन
वाहनों के संचालन हेतु उन रूटों का चयन किया जाए, जिन रूटों पर अभी वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
एआरएम महराजगंज ने बताया कि जनपद में योजना के तहत प्रस्तावित पहला रूट खैरटवा–बरगदवा –ठूठीबारी–महराजगंज है, जिस पर वर्तमान में कोई सरकारी बस सेवा संचालित नहीं है।
पंचायतों को परिवहन सेवा से जोड़ने का उद्देश्य
जिलाधिकारी ने प्रस्तावित रूट का अनुमोदन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को परिवहन सेवा से जोड़ना है।
योजना के तहत ग्रामीण जनता को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय तक सीधी और सुरक्षित आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है।
साथ ही इस योजना के तहत सरकार निजी बस संचालकों को भी ग्रामीण मार्गों पर बस सेवा प्रदान करने का मौका प्रदान किया जा रहा है।
युवा उद्यमियों को अवसर
उन्होंने कहा कि इससे युवा उद्यमियों को भी अपना उद्यम शुरू करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि योजना का प्रचार–प्रसार कर अन्य महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्गों पर भी निजी बस संचालकों के सहयोग से बस संचालन शुरू कराएं
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री सर्वजीत वर्मा, एआरटीओ श्री मनोज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी महाराजगंज
PM News 18 Hindi News Website
