Tuesday , 14 July 2026

कोतवाली पहुंचे डीआईजी एस. चनप्पा, जवानों संग भोजन कर दिया बड़ा संदेश

कोतवाली पहुंचे डीआईजी एस. चनप्पा, जवानों संग भोजन कर दिया बड़ा संदेश

महराजगंज । गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चनप्पा ने बुधवार को थाना कोतवाली महराजगंज का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ शक्ति मोहन अवस्थी एवं अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, आगंतुक कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, कार्यालय की साफ-सफाई बनाए रखने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीआईजी ने थाना कोतवाली में तैनात रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक कर उनका परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की सीख देते हुए बेहतर एवं प्रभावी पुलिसिंग के गुर बताए।

डीआईजी ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने व्यवहार से जनता का दिल जीतें और ऐसी कार्यशैली अपनाएं जिससे लोगों का भरोसा और मजबूत हो।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस दौरान जवानों की समस्याओं, अनुभवों एवं प्रशिक्षण से जुड़े विषयों पर आत्मीय संवाद हुआ। अधिकारियों के इस व्यवहार से जवानों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।

निरीक्षण एवं संवाद कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में अनुशासन, आत्मीयता और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …