28 साल पुराने वारंट में से दो वारंटी गिरफ्तार, पनियरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
महराजगंज। जनपद की पनियरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस को यह सफलता मिली।
दो वारंटियों को गिरफ्तार
थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मृत्युंजय उपाध्याय मय हमराह टीम ने माननीय न्यायालय महराजगंज द्वारा जारी गैरजमानती वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 36/1998 धारा 323, 504 भादवि से संबंधित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में केवल पुत्र विपत उम्र 70 वर्ष तथा खदेरू पुत्र विपत उम्र 65 वर्ष निवासी नगर पंचायत पनियरा वार्ड नंबर 11 थाना पनियरा जनपद महराजगंज शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह, थाना पनियरा उपनिरीक्षक मृत्युंजय उपाध्याय हेड कांस्टेबल रामानंद यादव द्वारा किया गया।
सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल सम्पादक पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज
PM News 18 Hindi News Website
