Friday , 28 August 2026

चौपाल से कांग्रेस का हुंकार

चौपाल से कांग्रेस का हुंकार

महंगाई से कराह रही जनता, विधायक कुंभकर्णी नींद में

 

रायबरेली। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को कांग्रेस ने गांव-गांव चौपाल लगाकर प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज को प्रशासन और सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

 

अतुल सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बिजली कटौती और खाद संकट से परेशान है। किसानों को समय पर यूरिया और डीएपी नहीं मिल रही, नहरों की सफाई न होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा और लगातार बिजली कटौती से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है।

 

उन्होंने स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि “ऊंचाहार का विधायक कुंभकर्णी नींद में सो रहा है। उसे जनता के सुख-दुख से कोई सरोकार नहीं है। थानों और तहसीलों में विधायक के दलाल पूरी तरह सक्रिय हैं।”

 

कांग्रेस नेता ने भागीपुर, तिवारीपुर, अड्डा, ऊंचाहार देहात, गौरैय्या और कुसुमी सहित कई गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिया।

 

इस दौरान जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, रवि सिंह, आर.एन. गौतम, कप्तान सिंह, गोलू अग्रहरि, राजा तिवारी, विनोद मौर्य, रामदत्त पांडेय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व महराजगंज। नाग पंचमी एवं …