Friday , 28 August 2026

दिनदहाड़े लाखों की चोरी से मचा हड़कंप,

दिनदहाड़े लाखों की चोरी से मचा हड़कंप,

ताला तोड़कर जेवरात समेत लाखों का माल ले उड़े चोर

 

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई भीषण चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। बरवां खुर्द में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए अंदर दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि बरवां खुर्द निवासी पांडेय परिवार के सदस्य शुक्रवार को करीब 11 बजे अपने घर में ताला बंद कर महाराजगंज गए थे। परिवार के छोटे पांडेय अपने परिजनों के साथ घर से निकले थे। करीब दो बजे के बाद लगभग तीन बजे जब परिवार के लोग वापस घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर गए। घर के भीतर पहुंचते ही उन्हें एक कमरे का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया।

संदेह होने पर जब परिजनों ने कमरे की जांच की तो अलमारी का ताला भी टूटा मिला। अलमारी के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर जेवरात समेत कई कीमती सामान गायब मिले। चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत कई लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घुघली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घर के अंदर और आसपास के स्थानों से घटना से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया।

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल

दिनदहाड़े घर में ताला तोड़कर लाखों की चोरी की घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में चोरों को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल चोरी गए सामान और जेवरात की पूरी सूची तैयार की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। घटना के खुलासे के बाद ही चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों और चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …